मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। नगर पंचायत कछवां के परेड वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को वार्ड की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। अब नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सुबह-शाम दोनों वक्त झाड़ू लगवाया जाएगा, जिससे लोगों को गंदगी से न जूझना पड़े। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर नगर पंचायत कछवां के परेड वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को आठ जनवरी के अंक में 'समस्याओं की परेड, व्यवस्था 'डेड' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि वार्ड में...