परेड मैदान में दिखा अनुशासन का दम, एसपी ने परखी पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं
कन्नौज, जून 19 -- कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और फिटनेस का जायजा लिया। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई और टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड में एकरूपता और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए प्रभारी पुलिस लाइन को ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जवानों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनकी परिचालन दक्षता को परखा जा सके। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा में खड़े वाहनों की स्थिति की जानकारी ली तथा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.