परेड में ' युवा दस्ता' को द्वितीय स्थान
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। स्वतंत्रता दिवस पर हवाई फील्ड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पहली बार एनएसएस व माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में शामिल ' युवा दस्ता' ने परेड में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकरूपता व कदमताल से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। परेड में विभिन्न सुरक्षा एवं सामाजिक संगठनों की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही, जबकि एनएसएस व माई भारत के युवा दस्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। युवा दस्ता सीमित समय में अभ्यास के बावजूद स्वयंसेवकों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला युवा पदाधिकारी राकेश कुमार के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह सीतामढ़ी जिला एनएसएस नोडल अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.