परेड बाजार खाली करने का कंछल गुट ने किया विरोध
कानपुर, मई 12 -- कानपुर। परेड बाजार मैदान खाली कराए जाने के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) भी आ गया है। मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों से मिलकर इस समस्या के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ी तो व्यापार मंडल दुकानदारों के समर्थन में शासन स्तर पर प्रदेश स्तर आंदोलन करेगा। व्यापारियों को पहले कारोबार के लिए जगह दी जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष सचान, महामंत्री मो. कलीम, युवा अध्यक्ष आयुष द्विवेदी, परेड बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष इमरान हुसैन, महामंत्री ताबिश इकबाल, अर्जुन ठाकुर, बिलाल खुर्शीद, फैसल अंसारी, रिंकू, हसीन, नूतन शुक्ला, राकेश अग्रवाल, शंकरलाल व पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.