कानपुर, मई 13 -- कानपुर। परेड बाज़ार के दुकानदारों को बेदख़ल करने के आदेश के खिलाफ कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट ने विरोध किया है। मंडलायुक्त से परेड के दुकानदारों को राहत देने व उचित मदद करने की मांग की। इस बाबत बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपर आयुक्त रेनू सिंह को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष आशीष सचान ने कहा कि लगभग 500 व्यापारियों की सालों से चल रही है। इनको हटाने से रोजी-रोटी पर संकट खड़ा होगा। मो.कलीम, मनोज तिवारी, आयुष द्विवेदी, राजीव अवस्थी, इमरान हुसैन ताबिश इकबाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- परेड बाजार खाली करने का कंछल गुट ने किया विरोध यह भी पढ़ें- परेड बाजार दुकानदारों संग सीपीआईएम का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...