देहरादून, मार्च 18 -- प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले प्रदेशभर के पीआरडी जवानों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल एवं प्रदेश संयोजक सचिव संजय पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जवान परेड ग्राउंड के समीप एकत्रित हुए और धरने पर बैठने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जबरन वहां से हटाते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित धरना स्थल एकता विहार पहुंचा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीआरडी जवानों को वर्षभर यानी 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए, साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ डीए लागू किया जाए तथा "समान कार्य के लिए समान वेतन" सुनिश्चित किया जाए। परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे पीआरडी जवानों की धरने को लेकर पुलिस के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.