देहरादून, मार्च 22 -- राज्य सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के जश्न को लेकर 23 मार्च (सोमवार) को परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर का रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं, तो जाम की झंझट से बचने के लिए इस ट्रैफिक प्लान को जरूर देख लें। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि परेड ग्राउंड के चारों ओर आउटर और इनर कॉर्डन बनाकर 14 बैरियर लगाए गए हैं। आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए विक्रम और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट और ड्रॉप प्वाइंटमसूरी-राजपुर रोड से आने वाले वाहन मसूरी डायवर्जन, ग्रेट वेल्यू, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए कॉनवेंट तिराहा लोगों को छोड़ेंगे। वाह...