नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राजधानी के पर्यटन स्थल सोमवार को देसी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहे। इंडिया गेट, लोधी गार्डन, नेहरू पार्क, सफदरजंग का मकबरा, जंतर-मंतर और कुतुब मीनार सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। लोधी गार्डन और सफदरजंग का मकबरा में तो सुबह से ही लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। यहां लोग पिकनिक मनाते दिखे। इस दौरान तेज धूप ने लोगों का आनंद दोगुना कर दिया। इंडिया गेट के पास शाम को पर्यटकों की संख्या अधिक रही। इंडिया गेट बंद होने के चलते लोग बाहर से ही फोटो ले रहे थे। उधर, एनडीएमसी इलाके के गोल चक्करों को भी फूलों से अलग-अलग थीम पर सजाया गया था। ऐसे में लोग यहां भी तस्वीरें लेते दिखे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जंतर-मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.