अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों का टर्नआउट, पीआरवी वाहन एवं फील्ड यूनिट का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने पहले परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। यूपी-112 पीआरवी वाहनों पर नजर दौड़ाते हुए उनमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट एवं अन्य उपकरणों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव देखा। कमियां मिलने पर सुधार की हिदायत दी। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उपकरणों के संचालन संबंधी जानकारी ली तथा शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया। आखिर में फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल निरीक्षण की प्रक्रिया एवं अपराध जांच में वैज्ञानिक विधियों के उपयोग के संबंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.