सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न थानों में चौकीदारी परेड का आयोजन कर पुलिस ने जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल की। परेड के दौरान चौकीदारों को आसूचना संकलन, अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, समय पर सूचना देने तथा स्थानीय स्तर पर पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्हें बताया गया कि छोटी-छोटी सूचनाएं भी अपराध रोकने में अहम भूमिका निभाती हैं।इसके अलावा, चौकीदारों को नियमित गश्ती, गांवों में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत थाना को सूचित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करें चौकीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.