रामगढ़, अप्रैल 19 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत परेज बैंक कालोनी के पास रविवार को संदिग्ध अवस्था में 55 वर्षीया मंजू देवी पति सुरेश तुरी की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति ने बताया कि मेरी पत्नी देशी शराब का सेवन करती थी और काफी दिनों से बीमार थी। बीमारी की अवस्था में रविवार सुबह में उसकी मौत हो गई। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि शराब के नशे में धूत मां और पुत्र में शनिवार की रात काफी झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में मां जमीन पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे इलाज नहीं मिला, जिसके कारण घर पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम हेतु रामगढ़ भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...