गिरडीह, मार्च 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के देवरी, भेलवाघाटी, हीरोडीह थाना तथा गुनियाथर ओपी में कार्यरत नवनियुक्त चौकीदार - दिगवारों को पिछले दस माह से वेतन नहीं मिल सका है। जिससे इन कर्मियों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में राहुल कुमार राय, बबलू कुमार राय, निवास कुमार, सूरज कुमार राय, देव कुमार, अनिता टुडू, गुलटेन यादव, अजय चौधरी, अमित कुमार साव, नितेश कुमार राय, दिलशन हेम्ब्रम, काजू ठाकुर, बालमुकुंद साव, रोहित हांसदा, पवन कुमार, दीपक कुमार, प्रकाश मरांडी, केशव आनंद, राहुल मरांडी, निनुलाल मरांडी आदि नवनियुक्त चौकीदारों ने शुक्रवार को बताया कि मई 2025 में सरकार के निर्देश पर कुल 34 चौकीदारों ने देवरी अंचल कार्यालय में अपना योगदान दिया था। लेकिन योगदान के बाद आज तक उन्हें एक माह का भी ...