फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद। तीन दिवसीय इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल की छात्रा परी गौर ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। यह तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 13 देशों की के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान परी गौर ने कड़े मुकाबलों का सामना किया। उनका सेमीफाइनल मुकाबला नेपाल के खिलाड़ी से हुआ जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। परी गौर की इस उपलब्धि में उनके कोच वासुदेव का विशेष योगदान रहा। जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। परी गौर के पिता हरजीत सिंह, निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजना सोबती ने परी गौर को इस शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.