नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। शहर के परी चौक पर शुक्रवार की सुबह कार में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। कार चालक और सवारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक का सवारी से कार में बैठाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद अन्य सवारियां भी कार चालक का विरोध करने लगीं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में डंडा लेकर विरोध करता हुआ नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- परी चौक पर कार चालक और सवारियों में हाथापाई सेकटर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही...