परीषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापको के साथ की समीक्षा बैठक
बिजनौर, अप्रैल 25 -- नजीबाबाद। जूनियर हाई स्कूल नजीबाबाद में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवीन नामांकन व निशुल्क पाठ्यक्रम वितरण के सम्बंध में समीक्षा की गई और खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दिशा निर्देश दिये। शनिवार को जूनियर हाई स्कूल नजीबाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक ली। खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में बेसिक स्कूलों में कराये जा रहे नवीन प्रवेश के नामांकन, प्रोग्रेस एवं निशुल्क पाठ्यक्रम वितरण के सम्बंध में चर्चा की और विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को आवश्यक निर्देश दिये l समीक्षा बैठक में मोबीन हसन, एआरपी राहुल वर्मा, रितेश भाटिया, दिलशाद, नादिर, मुदस्सर, दीपक महिंद्रा, प्रतिभा गोस्वामी, हाशिम, राजकुमार, लक्ष्मी ,देवेन्द्र आदि सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे l
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.