दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में नवनियुक्त सहायक प्राध्यपकों को शोध पर्यवेक्षक बनने के लिए 25 मार्च तक संबंधित विश्वविद्यालय विभाग में अनिवार्य रूप से आवेदन समर्पित करना होगा। इस संबंध में कुलसचिव ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 2024 एवं इससे पूर्व नियुक्त सहायक प्राध्यापक जिनकी परीक्ष्यमान अवधि चल रही है अथवा पूर्ण हो चुकी है, उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न निकायों द्वारा परीक्ष्यमान अवधि पूर्ण होने की स्वीकृति की प्रत्याशा में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पीएटी-2023 से आवश्यकता अनुसार शोध पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा सकता है। शोध पर्यवेक्षक, पर्यवेक्षण से संबंधित अन्य विहित अर्हता उन्हें पूर्ण करनी होगी। ऐसे इच्छुक सहायक प्राध्यापकों को इसके लिए 25 मार्च तक संबंधित स्नातको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.