अजमेर, मार्च 18 -- राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान एक छात्र ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। गोडियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।आंसर शीट हाथ में लेकर कैमरे के सामने मुस्कुराया छात्र वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राएं अपने पेपर में व्यस्त हैं। इसी बीच एक छात्र अपनी आंसर शीट उठाकर मोबाइल कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए वीडियो बनाता है। वह पूरे क्लासरूम का दृश्य भी रिकॉर्ड करता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वीडियो परीक्षा के दौरान ही बनाया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में CM भजनलाल शर्मा की मुलाकातें, आखिर क्या ...