परीक्षा हॉल में मोबाइल से रील बना रही छात्रा को किया गया निष्कासित
बेगुसराय, जुलाई 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित स्नातक सेमेस्टर-दो की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर से अनुशासनहीनता एवं कदाचार के आरोप में एक छात्रा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। कॉलेज में परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा भवन में मोबाइल फोन का अनाधिकृत रूप से उपयोग कर रील बनाया जा रहा था।
अनुशासनहीनता के मामले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को पुनः सख्त हिदायत दी गई है कि वे परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा को इस प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी परीक्षार्थियों का मामला गौरतलब है कि गति दिनों श्रीकृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.