परीक्षा स्पेशल ट्रेन का हापुड़ में मिला स्टोपेज
हापुड़, जून 14 -- रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के सफर को आसान बनाने के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। बरेली-हापुड़-गाजियाबाद के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। इससे यात्रियों के साथ साथ परीक्षार्थियों को भी राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04323 बरेली-गाजियाबाद अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 13 और 14 जून किया किया जा रहा है। ट्रेन बरेली से 22:50 बजे चलकर रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला के रास्ते होते हुए 3:20 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 04324 गाजियाबाद-बरेली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 13, 14 और 15 जून को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बरेली से गाजियाबाद को परीक्षा स्पेशल स्पेशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.