मुंगेर, अप्रैल 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 की परीक्षाएं, 28 अप्रैल से शुरू होनी थीं, उन्हें 27 अप्रैल की शाम अचानक स्थगित किए जाने के विरोध में मंगलवार को जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने राज चौधरी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेता राज चौधरी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को शिक्षा व्यवस्था सुधारने से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो परीक्षाएं समय पर हो रही हैं और न ही परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। वर्तमान में सत्र लगभग छह महीने विलंब से चल रहा है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।उन्होंने यह भी पढ़ें- सत्र विलंब होने से छात्रों में आक्रोश बताया कि परीक्षा रद्द हो...