परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 13 व 14 अगस्त को
सहारनपुर, अगस्त 7 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के बीपीईएस, बीएससी (पीईएचईएस), बीपीएड तथा एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छूटे हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा 13 और 14 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, बेहट, सहारनपुर के परिसर में होगी। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार और क्रीड़ापरिषद सचिव प्रो. सन्दीप गुप्ता ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पहले ही कराई जा चुकी है। हालांकि, विभिन्न महाविद्यालयों से प्राप्त प्रत्यावेदनों के दृष्टिगत परीक्षा से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र तथा स्वप्रमाणित छाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.