सहारनपुर, जनवरी 21 -- गांव अंबेहटाचांद में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के पिता ने सात युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव कुत्बा माजरा निवासी छात्र नितिन पुत्र कवरपाल मंगलवार दोपहर इंटर कॉलेज से कक्षा 11 की परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि अस्पताल के समीप छात्र के साथ कई युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के पिता कवरपाल ने टपरी व अंबेहटाचांद निवासी करीब सात छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.