गया, मार्च 15 -- सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देने गया जी पहुंचे दो युवकों के सपने रविवार की सुबह सड़क पर ही बिखर गए। दोनों का परीक्षा केंद्र स्टेशन रोड स्थित अनुग्रह कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में था। परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में भोजपुर के भसडरा के आशुतोष कुमार और मुजफ्फरपुर के मोहब्बतपुर लखनौरी गांव के रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के पास हुआ। नौकरी पाने का सपना लेकर घर से निकले दोनों युवक अब अर्थी में अपने गांव लौटे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक पूरी तरह नशे धुत था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ गया। इस दौरान एक ठेला भी उसकी चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.