अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। पुरातन छात्र समिति की युवा इकाई 'नवातन' द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने 464 विद्यार्थियों के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर उनकी परीक्षा में सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान घोषणा की गई कि नगर स्तर पर विद्यालय टॉप करने वाले छात्र को साइकिल व किसी भी सरकारी माध्यमिक विद्यालय के छात्र द्वारा यूपी बोर्ड में उच्च स्थान प्राप्त करने पर मोटरसाइकिल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि उद्योगपति अजय राज लिथो ने विद्यार्थियों को निडर और तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की प्रेरणा दी। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने भी छात्रों को शांतचित्त होकर परीक्षा देने का संदेश देते हुए उनका मुंह मीठा कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.