लातेहार, अगस्त 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा रद्द करना सरकार की मजबूरी थी। उन्होंने परीक्षा से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं और इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- JSSC , JPSC : झारखंड CGL समेत 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित और 17 की जांच CID को, देखें पूरी लिस्ट उन्होंने दावा किया ...