हापुड़, फरवरी 18 -- परीक्षा से ठीक एक दिन पहले 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। छात्रा हापुड़ जिले के पिलखुवा के गांव खेड़ा की रहने वाली थी। मंगलवार को वह सहेली से नोट्स लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी और सरधना क्षेत्र में पहुंचकर नानू पुल से गंगनहर में कूद गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी। खबर लिखे जाने तक उसका सुराग नहीं लग पाया था। मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा के खेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय रीतू तोमर पुत्री पप्पन तोमर कक्षा 12वी की छात्रा है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से यह कहकर निकली कि वह सहेली से नोट्स लेने जा रही है। वह घर से तो निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। मंगलवार को करीब 11 बजे छात्रा ने एक अज्ञात नंबर से अपने भाई मोहित तोमर को कॉल की। रीत...