पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण इंटर परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की गहन निगरानी में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर होगी है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 1 बजकर 30 मिनट अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर कड़ी निगरानी रहेगी। अनुभवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.