नई दिल्ली, जुलाई 27 -- कांग्रेस ने सोमवार को परीक्षा सुधारों पर समिति की घोषणा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि इसका मकसद लोगों का ध्यान भटकाना है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि सरकार ने अभी तक राधाकृष्णन समिति की 101 सिफारिशों को लागू नहीं किया। यह समिति 2024 में नीट-यूजी सहित कई परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद बनाई गई थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर दो वीडियो क्लिप साझा किए। एक में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 2024 में घोषणा कर रहे थे कि सरकार परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाएगी और दूसरे में प्रधानमंत्री मोदी रविवार को परीक्षा सुधारों पर एक उच्च-शक्ति प्राप्त टास्क फोर्स के गठन की घोषणा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- CJP या विपक्ष किसे मिलेगा धर्म...