परीक्षा संबंधी लापरवाही बरतने वाले कॉलेज प्राचार्यों पर होगी कार्रवाई
रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) प्रशासन ने परीक्षा और अंक से जुड़े मामलों में लगातार लापरवाही बरतने वाले कॉलेजों पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। मिड सेमेस्टर के अंक गलत अपलोड करने या अंक अपलोड करने से चूकने, प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक में गड़बड़ी करने अथवा परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाने जैसे मामलों की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को अब शोकॉज (कारण बताओ) किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति ने कहा कि कॉलेजों की लापरवाही का सीधा असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और अकादमिक रिकॉर्ड पर पड़ता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.