बागेश्वर, जून 13 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 14 जून को होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, जैमर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु पाई गईं। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जैमर और बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- परीक्षा संपन्न कराने को पुलिस अलर्ट पुलिस प्रशासन ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा...