मधुबनी, अप्रैल 11 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को तीन चरणों में आयोजित होगी। जिले में कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4,884 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक केन्द्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन, बार कोड स्कैनिंग, फेस रिकग्निशन और मोबाइल जैमर के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस बल और प्रेक्षकों की विशेष तैनाती की गई है। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जायेगा। डीएम आनंद शर्मा ने शनिवार को ब्रीफिंग के दौरान इस संबंध में सभी दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही, उदासीनता या अनियमितता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.