मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मैट्रिक परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। डीएम आनंद कुमार शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सदर अनुमंडल में 33, बेनीपट्टी में 8, जयनगर में 6, झंझारपुर में 17 और फुलपरास में 7 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 248 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन्हें स्टैटिक, गश्ती, जोनल, सुपर जोनल और उड़नदस्ता दल में लगाया गया है। परीक्षा शुरू होने से आध...