फरीदाबाद, मार्च 3 -- नूंह। त्योहार-परीक्षा का शांतिपूर्वक आयोजन के लिए मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सदस्यों से सहयोग की अपील की। सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिया। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिले के गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि होली, रमजान और ईद के अवसर पर आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेवात की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब और 36 बिरादरी के भाईचारे से है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने की अपील की। नकल से दूर रहकर अपने भविष्य को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। नीट और जेईई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.