इंदौर, अक्टूबर 16 -- इंदौर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में परीक्षा रुकवाने के लिए प्रिंसिपल की मौत का फर्जी लेटर वायरल कर दिया गया। सूचना देखकर लोग हैरान हो गए, कई लोग तो प्रिंसिपल के घर शोक मनाने पहुंच गए। अब पुलिस ने ऐसा करने वाले दो छात्रों के खिलाफ केस दर करके इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दो छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भंवरकुआं पुलिस थाने के प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि शासकीय होलकर साइंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन की शिकायत पर बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर के दो छात्रों के खिलाफ बुधवार रात केस दर्ज किया गया। यादव ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) (किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के इरादे से जान-बूझकर नकली दस्तावेज बनाना) के तहत पंजीबद्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.