मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में राजनीति विज्ञान से स्नातक की परीक्षा देने वाली छात्रा नवगीता कुमारी का रिजल्ट हिस्ट्री विषय में आया। इसके सुधार के लिए वह वर्ष 2022 से दौड़ रही है। नवगीता के पिता सोमवार को विवि के गेस्ट हाउस में हुए छात्र संवाद में भी आवेदन लेकर आए। उन्होंने बताया कि पिछले छात्र संवाद में भी वह आए थे और उनके आवेदन पर अरजेंट लिखा गया था, लेकिन अबतक वह चक्कर ही काट रहे हैं। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट परीक्षा का मार्क्सशीट, प्रॉविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट व क्रॉस लिस्ट जारीछात्रा का आवेदन छात्रा ने अपने आवेदन में कहा है कि उसने वर्ष 2021 में राजनीति विज्ञान विषय से परीक्षा दी थी, लेकिन उसका रिजल्ट हिस्ट्री में आया। इसके बाद से वह सुधार के लिए चक्कर लगा रही है। रिजल्ट ठीक नहीं होने से वह पीजी का ...