परीक्षा रद का फर्जी आदेश हुआ वायरल, छात्र नहीं पहुंचे
अल्मोड़ा, जून 25 -- अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में वायरल एक आदेश से एसएसजे में संचालित एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ही रद करवा दी। अज्ञात ने छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा तिथि का फर्जी आदेश डाल दिया। इससे कई छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। काफी देर तक हंगामा हुआ तो विवि प्रशासन ने परीक्षा ही स्थगित कर दी। अब परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित की जाएगी। छात्रों के मुताबिक एसएसजे विवि में गुरुवार को एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी। कुल 130 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में गुरुवार को होने वाली परीक्षा की तिथि बदलने का फर्जी आदेश वायरल हो गया। इससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.