किशनगंज, अप्रैल 12 -- किशनगंज। संवाददाता पूर्णिया विश्व विद्यालय द्वारा सीबीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा रद्द किए जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज में परिसर में हंगामा किया। इस दौरान छात्र - छात्राओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस कॉलेज परिसर पहुंची। कॉलेज प्रशासन और सदर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। छात्रों का आरोप था कि विश्व विद्यालय द्वारा बार-बार परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी किया जाता है और जब छात्र- छात्राएं परीक्षा देने पहुंचते है तो कॉलेज आने के बाद उन्हें पता चलता है की उक्त तिथि की परीक्षा रद्द हो चुकी है। एक छात्र ने बताया कि सीबीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025 - 29 के 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक हो...