परीक्षा में सामूहिक नकल होने पर एटा के पांच महाविद्यालय हुए डिबार
एटा, मई 15 -- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने सम सेमिस्टर परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जनपद के पांच महाविद्यालय को डिबार कर दिया है। डिबार किए गए कॉलेजों को परीक्षा के दौरान कक्ष में मोबाइल ले जाने, बोल-बोलकर नकल कराने को लेकर कईबार चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी कॉलेजों में नकल न रुकने पर डिबार किए गए। शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षाओं की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कई कठोर एवं सुधारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, सामूहिक नकल अथवा प्रशासनिक लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा समिति ने जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.