परीक्षा में समस्या समाधान को नियंत्रण कक्ष
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विवि के प्रेस विभाग में नियंत्रण कक्ष खोला गया है। प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठ सेमेस्टर, आचार्य द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैंक, श्रेणी सुधार एवं एक विषयक की परीक्षा के संबंध में केंद्राध्यक्षों की समस्या का त्वरित समाधान नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किया जाएगा। गत 28 मई से शुरू हुई परीक्षा 9 जून तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की विवि परिसर, उत्तर प्रदेश एवं बाहर के राज्यों में लगभग 35 हजार छात्र-छात्राएं 370 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.