बलिया, फरवरी 14 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। परीक्षाओं में शोर का खलल न पड़े, इसके लिए प्रशासन सतर्क और सक्रिय है। शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सिकंदरपुर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को पुलिस ने 42 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया। इसके मायध्म से चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन कत्तई न किया जाय। ऐसा हुआ तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तथा भारी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से जारी नोटिस में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 का हवाला देते हुए कहा गया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार का डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाना पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.