परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
रुडकी, अगस्त 31 -- भगवानपुर। भारत विकास परिषद की ओर से सोमवार को उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। कस्बे के बीडी इंटर कॉलेज में परीक्षा एक साथ और शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि परीक्षा का आयोजन देशभर में सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों और विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी से परिचित कराना है। परीक्षा के सफल आयोजन में भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: प्रथम चरण में 400 विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.