बस्ती, मई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की 9 व 10 मई को प्रवक्ता पद के लिए हुई परीक्षा में लापरवाही के आरोप में दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीआईओएस संजय सिंह ने सहायता प्राप्त विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक व प्रबंधक को पत्र लिखकर दोनों कक्ष निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया है। आयोग की ओर से शहर के श्रीश्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 10 मई को दूसरी पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या एक में श्रीश्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका रजनी गुप्ता व दिलेश्वरी इंटर कॉलेज रुधौली के प्रवक्ता बलवंत सिंह की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक लगी थी। दोनों पर आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्होंने कक्ष की उत्तर पुस्ति...