गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर। एलटी ग्रेड की परीक्षा के दो दिन बाद भी एक शिक्षक को यह जानकारी नहीं हो सकी कि परीक्षा में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। जब संबंधित शिक्षक से परीक्षा में अनुपस्थित रहने को लेकर सवाल किया गया तो उसने साफ कहा कि उसे ड्यूटी की जानकारी नहीं है, इससे पहले कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली। इस मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है, वहीं शिक्षक संगठनों ने पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिसंबर को ही एलटी ग्रेड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी गई थी। इसी बीच रविवार को हुई परीक्षा से पहले 14 शिक्षकों ने बीमारी, स्वयं की परीक्षा, बच्चों की परीक्षा, पारिवारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.