अल्मोड़ा, जून 5 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में शुक्रवार को फिर से नकल करते हुए एक छात्र को सचल दल ने पकड़ा है। छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल की सहायता से प्रश्नों के उत्तर लिख रहा था। अब छात्र पर विश्वविद्यालय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एसएसजे परिसर की पहली पाली में विभिन्न विषयों की परीक्षा चल रही थी, लेकिन पीजी डिप्लोमा योगा का एक छात्र परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल लेकर पहुंच गया। साथ ही मोबाइल की सहायता से प्रश्नों के उत्तर भी लिखने लगा, लेकिन ऐसा करते हुए विश्वविद्यालय के सचल दल ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया। बता दें कि गुरुवार को भी एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया था। इस बार की परीक्षा में अब तक कुल नौ छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। परीक्षा के बाद सभी छात्रों पर विश्वविद्यालय स्तर से कार्रवाई होगी। वहीं, श...