अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक की आगामी सेमेस्टर परीक्षा में लागू की गई माइनस मार्किंग प्रणाली को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा समिति की बैठक में नई व्यवस्था हटाने का निर्णय लिया गया। विवि के इस फैसले का विद्यार्थियों ने स्वागत किया है और मिठाई बांट कर खुशी जताई है। अवध विवि में स्नातक और परास्नातक के सम सेमेस्टर की आगामी परीक्षा में माइनस मार्किंग प्रणाली लागू करने से विद्यार्थी आक्रोशित थे और आन्दोलन की राह अपनाई थी। छात्रों ने विरोध के जरिए नई व्यवस्था खत्म करने की मांग की थी, हालांकि विवि के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए माइनस मार्किं प्रणाली को परीक्षा समिति की बैठक करके छात्रहित में नई व्यवस्था को समापत कर दिया है। इस न...