लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परीक्षा के नतीजे आने के बाद तनाव में आए एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले घोषित हुए रिजल्ट में कई विषयों में बैक लगने के कारण वह काफी परेशान था। मृतक की पहचान गोरखपुर के बेलघाट निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार विश्वास के रूप में हुई है। वह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसके भाई कुंदन के मुताबिक, रिजल्ट आने के बाद से ही राहुल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, क्योंकि एक विषय को छोड़कर बाकी सभी में उसे बैक लग गई थी। इसी बीच विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग भी प्रस्तावित थी।बताया गया कि बुधवार रात करीब 8 बजे राहुल ने अपनी मां को फोन कर ऑनलाइन पैरेंट्स ...