बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- फोटो: 04हिलसा01: हिलसा में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, डॉ आशुतोष कुमार मानव, विकास कुमार मिश्रा, सूरज कुमार, चिक्कू ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इंटरमीडिएट में खुशी कुमारी ने 466 अंक प्राप्त कर प्रथम, काजल कुमारी ने 443 अंक प्राप्त कर द्वितीय और प्रियांशु कुमार ने 421 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निशा कुमारी ने 409 अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं दसवीं कक्षा में चंदन कुमार ने 478 अंक प्राप्त कर टॉप-4 में स्थान बनाया। आदित्य कुमार और मुस्कान कुमारी ने 468 अंक हासिल किए। मुख्य पार्षद ने कहा कि इन होनहार छात्रों ने साबित कर दिय...