कोडरमा, दिसम्बर 24 -- जयनगर। प्रखंड के गोहाल स्थित महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र रजक ने विद्यार्थियों को बेहतर करने की बात कही। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि "आधी रोटी खाइए, घर हो या न हो, लेकिन अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजिए। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आरोही कुमारी, माही कुमारी, अमरेश कुमार, मिस्ट्री सिंह, सुरोजित दास, अर्नेश कुमार, मीरा कुमारी एवं शिवम कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं पूजा सिंह, खुशी मैडम, आंचल एवं पिंकी की उपस्थिति में सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.