खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार बोर्ड की मैट्रिक की जारी रिजल्ट में परीक्षार्थियों ने बेहतर अंक प्रतिशत से परीक्षा कर खुश हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लड़कियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। बेहतर करने वाले परीक्षार्थियों को बधाई मिल रही है। एसएम हाईस्कूल बेलासिमरी की छात्रा रचना कुमारी परीक्षा में 475 अंक लाया है। जिसे संस्कृत में 98 अंक आया है। उत्क्रमित हाईस्कूल जलकौड़ा की युसरा प्रवीण ने 461 अंक लाया है। उर्दू में 94 अंक मिला है। जनता हाईस्कूल मानसी की छात्रा रानी कुमारी ने 408 अंक पाया है। इधर उत्क्रमित हाईस्कूल कबेला की छात्रा अंजली कुमारी को 392 अंक प्राप्त हुआ है। अंजली कबेला पंचायत के पूर्व उपमुखिया अजीत चौधरी की पुत्री है। इधर भगवान हाईस्कूल गोगरी की छात्रा कशिस कुमारी ने परीक्षा में 358 अंक लाया है। कशिस के...