देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं सभी प्रतिनियुक्त गश्तीदल दंडाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, सभी सबंधित बैंक मैनेजर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सभी उपस्थित केन्द्राधीक्षकों को जिले में आयोजित होने वाले मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। ऐसे में आवश्यक है कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों ...